May 15, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

गर्मी में सारा दिन मोजा? बचे इन नुकसान से

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
देर तक मोजे पहने रहना भी आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं खासकर, गर्मी के मौसम में। जो लोग बहुत ज्यादा टाइट मोजे पहनते हैं, उन्हें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
अधिक टाइट मोजे पहनने से पैरों में सूजन आने की समस्या हो सकती है। पैरों में ब्लड का प्रवाह कम होने लगता है। इससे बेचैनी और शरीर में अचानक अत्यधिक गर्मी लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप सुबह से लेकर रात तक मोजे उतारते नहीं हैं, तो पैरों में अकड़न हो सकती है। इससे एड़ी और पंजे वाला भाग कई बार सुन्न पड़ने लगता है।
पैरों की त्‍वचा हो सकती है खराब कुछ लोग कॉटन के मोजे नहीं पहनते हैं। सस्ते मोजे पहनने से स्किन खराब हो सकती है। गर्मी के दिनों में लगातार मोजे पहने रहने से पैरों में पसीना निकलने लगता है। जूते के अंदर तलवा बंद रहने से पसीना अधिक आता है, इससे नमी पैदा होती है। फंगल इंफेक्शन होने की समस्या बढ़ जाती है और पैरों की त्वचा खराब होने लगती है।
एडीमा: शरीर के किसी हिस्से में तरल पदार्थ का एक जगह जमना और उससे उस हिस्से में सूजन आना, एडीमा का लक्षण है। अमूमन काफी देर तक एक ही मुद्रा में बैठे रहने या खड़े रहने से पैर सुन्न होने की शिकायत होती है। अगर ऐसा न होने के बावजूद पैर सुन्न हो रहे हों, तो यह मोजे की गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है।
फंगल इंफेक्शन : पैरों से निकलने वाला पसीना मोजा ही सोखता है। देर तक मोजा पहने रहने से या कसा मोजा पहनने से ये पसीना सूख नहीं पाता। इससे नमी के कारण मोजे में बैक्टीरिया और विषाणु पैदा हो जाते हैं जिससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है। हो सकता है वेरिकोज अधिक टाइट मोजे पहनने से वेरिकोज वेन्स की समस्या हो सकती है। जिन्हें यह रोग पहले से है, उन्हें मोजे पहनते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए वरना स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

Related Posts