July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

रोजाना 52 मिनट गपबाजी करते हुए बिताते हैं लोग

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :  

दुनिया में पहली बार गपबाजी पर वैज्ञानिकों ने रिसर्च की है। शोधकर्ताओं का मानना है कि लोग दिनभर में 52 मिनट गपशप करने में बिताते हैं। रिसर्च कैलिफोर्निया-रिवरसाइड यूनिवर्सिटी ने की है। शोध का लक्ष्य यह पता लगाना है कि कौन गपबाजी अधिक करता है और लोग यह कितना करते हैं।
पुरुषों से अधिक महिलाएं करती हैं गॉसिप
गपबाजी के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यूनिवर्सिटी ने 467 लोगों को रिसर्च में शामिल किया। इनमें 269 महिला और 198 पुरुष थे। इनकी उम्र 18-58 साल थी। सभी लोगों में साथ इलेक्ट्र्रॉनिकली एक्टिवेटेड रिकॉर्डर लगाया गया। इस डिवाइस ने उनकी बातों को रिकॉर्ड किया।
दिनभर की रिकॉर्डिंग का विश्लेषण किया गया। इसके बाद रिकॉर्डिंग में से पॉजीटिव, नेगेटिव और न्यूट्रल बातों को अलग किया गया। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जो बातें किसी इंसान के बारे में थी और वह  मौके पर मौजूद नहीं था उसे भी गपबाजी की श्रेणी में शामिल किया गया है।
शोध के नतीजों के अनुसार, अधिक उम्र के मुकाबले युवा ज्यादा गॉसिप करते हैं और अक्सर नकारात्मक बातों पर चर्चा करते हैं। कम आय लोग अधिक इनकम वालों की तुलना में कम गपबाजी करते हैं। शोधकर्ताओं ने अध्ययन से उन बातों को हटाया जिसके बारे में लोग सिर्फ अपनी राय व्यक्त करते हैं। रिसर्च के मुताबिक, ज्यादातर लोग गॉसिप करते हैं।
शोधकर्ता मेगन रॉबिंस का कहना है कि ऐसे इंसान के बारे में बताना मुश्किल होगा कि वह गॉसिप नहीं करता होगा। लेकिन रिसर्च से एक बात और पुख्ता तौर पर सामने आई कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा कानाफूंसी करती हैं। लेकिन ये ज्यादातर न्यूट्रल बातें शेयर करती हैं जो न तो पॉजीटिव हैं और न निगेटिव। 

Related Posts