May 20, 2024     Select Language
दैनिक

रोती है तो उसकी आंखों से आंसू नहीं पत्थर निकलते हैं

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

पने कई तरह की बारिश सुनी होगी…पैसों की बारिश, आग की बारिश, मछलियों की बारिश लेकिन क्या कभी पत्थरों की बारिश के बारे में सुना है अरे सुना भी होगा लेकिन आंखों से पत्थरों की बारिश के बारे में नहीं सुना होगा। चौंक गए ना जनाब…चौंकिए मत ये सच बात है। एक महिला है जो रोती है तो उसकी आंखों से पत्थरों की बारिश होती है। 

दरअसल इस महिला को अजीब सी बीमारी है जब वो रोती है तो उसकी आंखों से आंसू नहीं बल्कि पानी के पत्थर निकलते हैं। इस महिला की तस्वीरें देख आप भी हैरान रह जाएंगे। 

बताया गया है कि इस महिला के साथ ऐसी घटना पिछले सात सालों से हो रही है। चीन की रहने वाली इस महिला को एक दिन अपनी आंखों में बहुत तेज आंखों में दर्द महसूस हूआ। जब महिला के पति ने इसकी आंखों में नजर दौड़ाई तो हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने थी, आंखों में पत्थर थे।

परेशान हो कर पति इस महिला को लेकर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को आपबीती बताई तो डॉक्टर भी इस पर विश्वास नहीं कर रहे थे। इसके बाद महिला के पति ने मीडिया से मदद मांगी तब कहीं जाकर इस महिला का इलाज शुरू हो पाया, हालांकि डॉक्टर इस बीमारी का रहस्य अभी भी सुलझा नहीं पाए हैं।

Related Posts