September 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

सिर्फ इन 10 डिशेज़ को चखने के लिए भी जा सकते हैं नेपाल 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

भारत का पड़ोसी देश होने के नाते नेपाल का खानपान भी यहां से काफी मिलता-जुलता है। जैसे यहां के ज्यादातर लोगों का मनपंसद खाना दाल-चावल है ऐसे ही नेपाल में दाल-भात। यहां जाकर एक बात तो तय है कि आपको खाने-पीने के ऑप्शन्स की कमी नहीं होगी। नॉन वेजिटेरियन्स के लिए ही नहीं वेजिटेरियन्स के लिए भी यहां ढ़ेरों वैराइटी अवेलेबल है। तो अगर आप नेपाल जा रहे हैं तो इन डिशेज़ को चखना न भूलें।

सेल रोटी: सेल रोटी दिखने में डोनट जैसी होती है। जो नेपाल के फेमस स्ट्रीट फूड्स में से एक है और साथ ही नेपाली फेस्टिवल्स में घर-घर में इसका स्वाद चखने को मिल जाएगा। हांलाकि ये डोनेट के मुकाबले कम मीठी होती है।

चतुमारी : चावल के आटे का केक हैं जो सूखे मांस, अंडे या फिर सब्जियों से बनाए जाते हैं। दिखने में ये पिज्जा जैसे लगते हैं।

बारा : ये नेपाल का एक बहुत ही मशहूर स्नैक्स है। चावल के आटे से बनने वाले इस पैनकैक को आप ऐसे भी खा सकते हैं। वैसे इसे अंडे या बफैलो मीट की टॉपिंग के साथ भी सर्व किया जाता है।

थोन : यह सफेद बीयर होती है जो फर्मेंटेड चावल से बनाई जाती है।

योमारी : योमारी यहां की बहुत ही खास डिश है जो ज्यादातर फेस्टिवल के दौरान बनाई जाती है। मछली के शेप वाली इस डिश को भी चावल के आटे से ही बनाया जाता है। जिसके अंदर नारियल का भरावन होता है।

गुंड्रुक : नेपाल में बहुत ही पॉप्युलर, गुंड्रूक को सब्जियों की सूखी पत्तियां से बनाया जाता है। अचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद हल्का मशरूमी और हल्का नमकीन होता है जिसे नेपाली करी के अलावा दाल-भात के साथ भी खाया जाता है।

दाल-भात : दाल-भात भी यहां के पारंपरिक डिशेज में से एक है। जिसे रेस्टोरेंट्स में भी सर्व किया जाता है। दाल को कई सारी सीज़नल सब्जियों और मीट करी (पालक, आलू, मशरूम, चिकन, बफैलो मीट) के साथ परोसा जाता है। ये एक तरह से पूरा मील है।

जुजू धाऊ : दही, जिसे मिट्टी के बर्तन में सर्व किया जाता है। जो भैंस के दूध से बनता है। नेपाली उत्सवों के अलावा ये वहां के स्ट्रीट फूड्स का भी खास हिस्सा है।

मोमोज : मोमोज़ का असली स्वाद तो नेपाल में ही चखने को मिलता है। बारीक कटी सब्जियों या मीट को राइस पेपर में लपेटकर उसे स्टीम या फिर ड्रीप फाई करके तीखी मिर्च की चटनी और सूप के साथ सर्व किया जाता है।

सांधेको : ये एक सलाद होती है जो आलू, मूंगफली, मिर्च, प्याज, धनिया के पत्ते और मसालों के साथ बनाई जाती है। जो यहां का बहुत ही मशहूर स्नैक्स है।

Related Posts