July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular व्यापार

बचे इन अजीब कारणों से वरना नौकरी गयी 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

पनी नौकरी ने निकाले जाना बेहद खराब अनुभव होता है। हर बार तो नहीं लेकिन कई बार इसके कारण बेहद सटीक होते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें कई बेकार के कारणों से अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। जानें ऐसे ही कुछ अजीब कारण

कनाडा की एक महिला ने अपने मालिक के खिलाफ मानवाधिकार में शिकायत दर्ज करवाई। महिला को बार-बार रोज ब्रा पहनने के लिए कहा जा रहा था। 25 वर्षीय महिला ने दो साल पहले ब्रा पहनना छोड़ दिया था क्योंकि उसे परेशानी हो रही थी। वो जिस रेस्त्रां में काम कर रही थी वहां उसे ब्रा पहनने के लिए कहा गया। ऐसा न करने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

फ्लोरिडा की एक लॉ फर्म में सैलरी के दिन पर नारंगी रंग के कपड़े पहनने की परंपरा थी। लेकिन 2012 में कंपनी के कुछ नए प्रमुखों को नौकरी दी। उन्हें इस परंपरा के बारे में नहीं पता था। उन्हें लगा लोगों ने एक जैसे कपड़े किसी तरह का विरोध करने के लिए पहने है। उन्होंने एक साथ 14 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था।

एक कंपनी ने कर्मचारियों के लिए एक ईसाई बाइबिल समूह बनाया। एक कर्मचारी को इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि उसने उस समूह में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

33 वर्षीय एक महिला को बतौर डेंटिस्ट असिसटेंट नौकरी मिली। नौकरी के 10 साल बाद उसे ये कहकर निकाल दिया गया कि वो बेहद खूबसूरत है। महिला के बॉस को वो आकर्षक लगती थी इसलिए उसे नौकरी से निकाला गया।

तीन बच्चों के एक पिता एक थाई रेस्त्रां में वेटर की नौकरी करते थे। एक दिन उन्होंने देखा की चाकू की नोक पर एक महिला को एक व्यक्ति कार समेत किडनैप करने की कोशिश कर रहा था। वेटर ने महिला को बचाने की कोशिश की। हालांकि जो उन्होंने किया वो बहादुरी का काम था लेकिन उन्हें बिना कारण बताए नौकरी से निकाल दिया गया।

एक शख्स को नौकरी से निकाल दिया गया था क्योंकि वो कई बार एक ही मजाक/जोक को दोहरा चुका था।

विकी वॉल्कर नाम की एक महिला को अपनी ई-मेल पूरे बड़े अक्षरों के साथ लाल रंग में लिखना पसंद था। लेकिन उनके साथ काम करने वाले लोगों और उनके बॉस को ये पसंद नहीं आया और उन्हें नौकरी गंवानी पड़ी।

Related Posts