July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

67 साल बाद इस रिकॉर्ड के साथ बीजेपी रचेगी अनोखा इतिहास 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

 इससे पहले देश के 67 साल के चुनावी इतिहास में ये कभी नहीं हुआ, जब किसी गैर कांग्रेसी सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वापसी की हो।  देश में पहली बार 1952 में चुनाव हुए थे, उसके बाद अब तक लोकसभा चुनाव 2019 को मिलाकर 17 चुनाव हुए हैं. तब से लेकर अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ जब कोई गैर कांग्रेसी सरकार आई हो और उसने पांच साल पूरा करने के बाद सत्ता में वापसी की हो. लेकिन 2019 में ये इतिहास पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी बदलने जा रही है। अब तक मिले रुझानों के आधार पर ये कहा जा रहा है कि बीजेपी फिर से अपने दम पर सत्ता पर कब्जा जमाने जा रही है।

देश के चुनावी इतिहास में ये पहली बार होने जा रहा है कि कांग्रेस केंद्र की सत्ता से 10 साल के लिए बाहर होगी। 1952 में देश में पहली बार चुनाव हुए। उसके बाद 1972 तक लगातार कांग्रेस ही सत्ता में रही. इंदिरा गांधी ने जब देश में जब आपातकाल लगाया और उसके बाद 1977 में चुनाव हुए तो जनता पार्टी ने सरकार बनाई।

हालांकि जनता पार्टी का शासन ज्यादा दिन नहीं चला और दो साल में ही सरकार गिर गई। 1980 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस की सरकार बनी। 1984 में इंदिरा की हत्या के बाद राजीव गांधी को ऐतिहासिक बहुमत मिला था। 1989 में हुए चुनाव में एक बार फिर सत्ता बदली और जनता दल के नेतृत्व में सरकार बनी. लेकिन दो प्रधानमंत्रियों (वीपी सिंह और चंद्रशेखर) की अदला बदली के बावजूद ये सरकार दो साल ही चल पाई।

1991 में एक बार फिर से कांग्रेस ने सरकार बनाई। 1996 में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी, 13 दिन की सरकार भी बनाई, लेकिन बाद में वाम मोर्चे की सरकार बनी। ये सरकार भी अपना कार्यकाला पूरा नहीं कर पाई। 1998 में फिर से चुनाव हुए. वाजपेयी ने 13 महीने की सरकार बनाई।

1999 में फिर से बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनी। पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।  2004 में जब चुनाव हुए तो कांग्रेस सत्ता में आ गई। इसके बाद 2009 में कांग्रेस ने जीत हासिल की। अब 2014 के बाद 2019 में भी बीजेपी सरकार बनाने जा रही है।

Related Posts