पैदा हुवा बिन चमड़ी वाला बच्चा, देख ऑपरेशन छोड़ भागी नर्स

कोलकाता टाइम्स :
बच्चा पैदा होते ही उसके माता-पिता ख़ुशी से झूम उठते हैं। लेकिन इस बच्चे के पैदा होते ही माँ-बाप दर्द में घिर गए थे। जिससे बड़े-बड़े डॉक्टर भी हैरान हैं। दरअसल, छह महीने पहले एक ऐसा बच्चा पैदा हुआ, जिसके शरीर पर स्किन ही (चमड़ी) नहीं थी। इस बच्चे का जन्म नॉटिंघम सिटी हॉस्पिटल में हुआ। बच्चा पैदा होने पर ही डॉक्टरों ने कहा दिया था कि बच्चा 10 दिन से ज्यादा जीवित नहीं बचेगा, लेकिन शायद चमत्कार ही है कि बच्चा 6 महीने बाद भी जीवित है और उसके शरीर पर धीरे-धीरे स्किन (चमड़ी) आने लगी है।
वार्विकशायर में रहने वाले जेसिका किब्लर और जैक शैटॉक नाम के दंपति के घर पैदा हुआ यह पहला मेहमान नॉटिंघम के सिटी अस्पताल में 24 नवंबर को पैदा हुआ। ये बेबी प्रीमेच्योर बेबी था लेकिन चेहरे को छोड़कर इस बच्चे के शरीर पर कहीं भी स्किन (चमड़ी) नहीं थी।
यहां तक कि बच्चे को देखकर ऑपरेशन थिएटर में मौजूद नर्स भी डरकर बाहर भाग गईं क्योंकि बच्चा सिर्फ एक ताजा मांस के टुकड़े की तरह था। जन्म के बाद दंपति ने मिलकर बच्चे का नाम काइदेन जैक शैटॉक रखा है। जेसिका किब्लर ने कहा कि हम दोनों में से कोई इस बच्चे को 10 दिन तक गोद में नहीं उठा सका। हमारा बच्चा एक कच्चे मांस के टुकड़े की तरह लग रहा था, जिससे देख पाना मुश्किल होता था। काइदेन जैक शैटॉक अब 6 महीने का हो चुका है। उसे अब भी 4 और ऑपरेशन की जरूरत है। इन 6 महीनों में वह छह बार इमरजेंसी ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल जा चुका है।