February 22, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

फ्रेंच फ्राई ने महिला को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
टना अमेरिकी के वाशिंगटन डीसी की है, जहां एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। महिला पर पुलिसवालों की प्लेज से फ्रेंच फ्राई खाने का आरोप लगा था।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वाशिंगटन डीसी के एक रेस्टोरेंट में पुलिस ऑफिसर खाना खाने पहुचें थे। उन्होंने खाने में फ्रेंच फ्राई का आर्डर दिया और उसे अपनी टेबल पर लाकर खाने लगे। इसी दौरान दो अनजान महिलाएं वहां पहुंची और बातों-बातों में पुलिस ऑफिसर की प्लेट से फ्रेंच फ्राई खाने लगी। दो बार प्लेट से फ्रेंच फ्राई खाने के बाद पुलिस ऑफिसर ने महिला को रोका, लेकिन महिला फिर भी नहीं मानी तो ऑफिसर ने उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने तीसरी बार उसके प्लेट से फ्रेंच फ्राई उठाई तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महिला जिद्दी थी, उसने पुलिसवाले की बातों को अनसुना कर दिया और तीसरी बार भी पुलिस ऑफिसर की प्लेट से फ्रेंच फ्राई खाने लगी। फ्रेंच फ्राई उठाते हुए महिला ने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो। महिला की हरकत से बाज आकर पुलिस ने उसे चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts