May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

मिलना चाहेंगे 180 डिग्री तक सिर घूमाने वाला ‘रबर बॉय’ से 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :   

न्हें हर कोई रबर ब्‍वॉय कहकर बुलाता है, इसकी वजह है उनके शरीर की फ्लेक्‍सबल‍िटी। गुजरात के रहने वाले यश शाह के शरीर में रबड़ की तरह लचक है जिस वजह से वो बिना किसी परेशानी के अपने शरीर को 180 डिग्री तक घुमा लेते है। इतना ही नहीं वो अपने हाथ और पैरों को भी 360 डिग्री तक मोड़ लेते है।

सूरत के यश के रोल मॉडल अमेरिका के कन्टॉर्शनिस्ट (जो अपने शरीर को किसी भी तरह से ऐंठ सकता हो) डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ हैं।
यश अपने रोल मॉडल की तरह अपने शरीर को मोड़ने की प्रैक्टिस पिछले ढाई सालों से कर रहे हैं। यश ने यूट्यूब विडियोज देख-देखकर ये स्किल्स डवलप की हैं। यश इंडिया के सबसे लचीले इंसान का खिताब दिया जाए। हालांकि अभी ये ख़िताब 17 साल के जसप्रीत सिंह के नाम है। यश जसप्रीत सिंह का हाइपर फ्लेक्सिबिलिटी का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। वहीं, अपने रोल मॉडल डेनियल का रिकॉर्ड तोड़ना भी उनका सपना है।

Related Posts