June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

यहां पुरुषों का काम करना है गुना, वजह कर देगा हैरान 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

पुरुषों के वर्चस्व वाले इस समाज में महिलाओं द्वारा किसी काम में आगे बढ़ना काबिले तारीफ है। ऐसी ही कुछ महिलाएं लगभग 500 सालों से एक काम को बिना मर्दों की मदद के अंजाम देती आ रही हैं। यहां मर्द वर्जित नहीं है लेकिन ये काम औरते ही करती हैं। ये महिलाएं दुनिया का सबसे बड़ा बाजार चला रही हैं।
भारत के मणिपुर में है। इम्फाल में रोजाना लगने वाले इस बाजार की सबसे खास बात ही यही है कि इसे महिलाएं चलाती हैं। यहां मर्द आकर सामान तो खरीद सकते हैं लेकिन अपनी दुकान नहीं लगा सकते। यहां केवल महिलाओं का दबदबा चलता है।
ये ये बाजार सिर्फ एशिया का ही नहीं, बल्कि दुनिया का महिलाओं के द्वारा चलाया जाने वाला सबसे बड़ा बाजार है। इसलिए इस बाजार को ‘मदर्स मार्केट’ भी कहा जाता है। बड़े से क्षेत्र में फैले इस बाजार में सब्जियों से लेकर मीट, कपड़े और बाकी जरूरतों का सामान मिलता है। सवेरे से लेकर शाम तक जबरदस्त भीड़ होती है। शादीशुदा औरतें ही बेचती है सामान वैसे यहां महिलाओं के दुकान लगाने में भी एक नियम है। और वो ये है कि केवल शादीशुदा औरते ही यहां सामान बेच सकती हैं। क्योंकि ये बाजार महिलाओं द्वारा चलाया जाता है इसलिए कई बार इसे बंद कराने की भी धमकियां मिल चुकी हैं।
ये धमकिओं के बावजूद यहां कि औरतों के हौसले बुलंद हैं और वो सालों से इस बाजार को गुलजार बनाए हुए हैं। पर्यटकों के लिए ये विशेष आकर्षण का केंद्र है। मणिपुर आने वाले अधिकतर लोग यहां आना जरूर पसंद करते हैं।

Related Posts