October 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

देश की दुश्मनी भूल शोएब ने इस भारतीय खिलाडी को कहा ‘कंप्यूटर से तेज’ 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

भारत और पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता पूरी दुनिया को पता है। खासकर खेल के मैदान में। इसके बावजूद मैदान के बाहर अगर दोनों देश के खिलाडी अक्सर दोनों देश के खिलाड़ी एकदूसरे की तारीफ करते नजर आये तो सच में बड़ी बात है।  अब जबकि दुनिया में आईसीसी वर्ल्ड कप (World Cup 2019) का खुमार छाया हुआ है, तब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने एमएस धोनी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जब क्रिकेट कुशाग्रता की बात आती है तो भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी कंप्यूटर से भी तेज हैं।

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘एमएस धोनी (MS Dhoni) कंप्यूटर से भी तेज हैं। कंप्यूटर किसी विकेट के बारे में खेलने पर जो बता सकता है। धोनी उससे भी तेज यह कर सकते हैं।’ भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से मात देकर अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। इस मैच में धोनी ने 34 रन बनाए और अहम समय पर रोहित शर्मा के साथ साझेदारी निभाई। साथ ही धोनी ने विकेट के पीछे से एक बेहतरीन स्टंपिंग भी की।

शोएब अख्तर ने साथ ही नंबर-4 पर खेलने वाले लोकेश राहुल की भी तारीफ की है। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘मैं राहुल के एक क्रिकेटर के तौर पर काफी पसंद करता हूं।

Related Posts