70 साल से बाद घर का दरवाजा खोलते ही बन गया करोड़पति – Hindi
May 9, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular व्यापार

70 साल से बाद घर का दरवाजा खोलते ही बन गया करोड़पति

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

70 सालों से बंद पड़े इस फ्लैट ने खुलते ही उसकी किस्मत बदल ही और मिनटों में वो करोड़पति बन गया। ये कोई कहानी नहीं बल्कि सची घटना है। पेरिस में बंद पड़े इस फ्लैट ने शख्स को करोड़पति बना दिया। आइए आपको पूरा मामला बताते है…

पेरिस में रहने वाली मैडम डी फ्लोरियन का फ्लैट सालों से बंद पड़ा था। पेरिस में 1939 में हुए नाजी हमले के बाद फ्लोरियन डरकर वहां से बाग गई थी। उन्होंने फ्रांस में अपना नया ठिकाना ढूढ़ लिया था। फ्लोरियन पेरिस में अपना घर बंद कर फ्रांस चली गई और फिर दोबारा वहां नहीं लौटी। लेकिन जब 70 सालों बाद जब उनका परिवार वापस पेरिस लौटा और बंद पड़े घर का दरवाजा खुला तो सबकी आंखें खुली की खुली रह गई।

मिनटों में बन गए करोड़पति फ्लोरियन जब पेरिस से भागी थीं तो वो 23 साल की थीं। 2010 में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उनके परिवार को पता चला कि पिछले 70 सालों से फ्लोरियन पेरिस के अपने एक घर का रेंट भर रही थीं। जिसके बाद परिवारवालों ने वहां जाने का फैसला किया। उन्हें लगा कि वहां फ्लोरियन की कुछ पुरानी यादें होंगी, जिसे वो अपने साथ ले आएंगे, लेकिन जब उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो हैरान रह गए। घर के अंदर बेशकीमती चीजें, दुर्लभ पेंटिंग्स और कीमती सामान भरे हुए थे।
21 करोड़ में बिकी पेटिंग फ्लोरियन के घर में ऐसे सामान थे जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों में थी। फ्लोरियन का मेकअप किट विंटेज बन चुका था। उनके घर में लगी एक पेंटिंग को 21 करोड़ से भी ज्यादा में बेचा गया। घरवालों ने उन सामानों की नीलामी कर दी और देखते-देखते करोड़पति बन गए।

Related Posts