July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

खौफनाक : इस पौधे को सिर्फ छूने से शरीर का कर देगा यह हाल  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स ; 

क ऐसा भी पौधा है जिसके सामने बिच्छू खास कुछ भी नहीं है। इस पौधे का खौफ पूरे ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक है। ब्रिटेन ने तो इसे देश के सबसे खतरनाक पौधा घोषित कर दिया है।

इस पौधे को आम बोलचाल की भाषा में होगवीड या किलर ट्री कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। ये पौधा दिखने में गाजर के पौधे जैसा होता है लेकिन 14 फीट तक लंबा होता है।
इसके छूने भर से इंसान या जानवर की हालत खराब हो जाती है। पौधे के कॉन्टैक्ट में आने से शरीर पर छाले पड़ने लगते हैं। कुछ ही दिनों में ये छाले भयंकर रूप ले लेते हैं और इनके अंदर मवाद भर जाता है। इससे होने वाले घाव के निशान सालों तक शरीर से नहीं जाते। धूप में निकलना हो जाता है मुश्किल अगर आपका घाव ठीक भी हो गया है तो शरीर के उस हिस्से के लिए धूप खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए रोशनी में निकलते वक्त उसका ढका होना जरूरी है। जो लोग गलती से इस पौधे के कॉन्टैक्ट में आए, वो महीनों तक धूप में नहीं निकल पाए।
अगर इस पौधे का फूल या कोई हिस्सा गलती से आंखों में चला गया है तो इसका तुरंत इलाज कराना जरूरी है। इस पौधे के कारण आंखों की रोशनी भी जा सकती है। अगर इस तरह का पौधा आपको अपने घर के आस-पास दिखे तो उससे दूर ही रहें।

Related Posts