सावधान, छींक रोकने से पहले इसे जरूर पढ़े

कोलकाता टाइम्स :
वैसे तो छींक आने से रोकना संभव नहीं है, लेकिन फिर भी, क्या आपने कभी छींक आने से रोकने का प्रयास किया है? अगर वाकई किया है, तो अब बिल्कुल मत कीजिगा। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद डॉक्टर्स इस बात के लिए चेतावनी दे चुके हैं।
अगर आप ऐसा करते हैं, तो इसके परिणाम कितने घातक हो सकते हैं, इसका जीता जागता उदाहरण हम आपको बता रहे हैं –
दरअसल, छींक रोकने वाला एक वाकया सामने आया है, जो इसके गंभीर परिणाम की ओर इशारा करता है। इसके अनुसार एक व्यक्ति हाल में छींक रोकने का करतब दिखाने का प्रयास करते हुए घायल हो गया था। ऐसा करने से उसके गले में दिक्कत पैदा हो गई थी।
ब्रिटेन के लीसेस्टर विश्वविद्यालय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।