July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

हड्डियां  टूटकर अपने आप जुड़ना अभिशाप बना बच्चे के लिए  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

सा किस्सा हम आपको सुनाने जा रहे है जिसे जानकर आपको भी हैरानी ही होगी।  एक बच्चे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसकी अपने आप हड्डी जुड़ना कोई चमत्कार से कम नहीं हैं। यानि हड्डियां अपने टूट जाती हैं और फिर जुड़ भी जाती हैं। ये सुनकर आपको भी शॉक लगा होगा लेकिन ये सच है। इस 7 साल के बच्चे का नाम गुरताज है जो अमृतसर के चवींडा के पास गांव बबेवाल का रहने वाला है। जन्म से ही इस बच्चे की हड्डियां अपने आप टूट जाती हैं और फिर अपने आप ही जुड़ जाती है।

इस बारे में गुरताज की मां परविंदर कौर का कहना है कि इसका जन्म साल 2010 में हुआ था और एक महीने बाद उसके पैर में फैक्चर हो गया था। डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि बच्चे को ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा नामक रोग है। इस वजह से उसकी हड्डियां अपने आप टूट जाती है और आगे भी ऐसा होता रहेगा। ऐसा केस हमने भी शायद ही कभी सुना होगा। इसी के चलते उसके परिवार वाले भी चिंता में रहते हैं कि आगे क्या होगा। हालाँकि यह चमत्कार गुरताज के लिए अभिशाप बन गया है। हड्डियां टूटने के वजह से बच्चे का शारीरिक विकास रुक गया है। उसके शरीर की आकृति भी बिगड़ गयी है, जिस कारण वह ठीक से चल-फिर भी नहीं पाता।

Related Posts