May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

खुद की उम्र से अधिक बच्चे हैं इस महिला, जानकर हैरान रह जायेंगे

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

क औरत के लिए सबसे खुशी का पल होता है जब वो मां बनती है. यह पल उसके लिए बेहद ही ख़ुशी का होता है। उसके लिए सबसे अनूठा एहसास होता है। लेकिन हम ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इतने बच्चे हैं कि कोई सामान्य इंसान तो परेशान ही  हो जाये। आज हम बात करेंगे युगांडा की मरियम की इनके बारे में सुन कर आपके होश उड़ जायेंगे। 37 साल की उम्र में मरियम 38 बच्चों को जन्म दे चुकी है। एक-दो नहीं बल्कि 38 बच्चों की मां हैं। सुनकर हैरानी हुई  होगी लेकिन ये सच है।

आपको  बता दें, मरियम ने पहली बार 13 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। मरियम ने जब शादी की थी तो इनकी उम्र महज 12 साल की थी। अब इनकी उम्र 37 साल है और ये अब तक 38 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। युगांडा के मुकोनो डिस्ट्रिक्ट के कबिम्बिरी गांव की रहने वाली मरियम को लोग बच्चे पैदा करने की मशीन कहते हैं। मरियम ने अब तक 6 बार जुड़वां, 4 बार तिड़वां और 3 बार क्वाड्रप्लेट्स को जन्म दिया है। इस बारे में मरियम का कहना है कि उनके पिता ने अलग-अलग महिलाओं से कुल 45 बच्चे पैदा किए थे। एक डॉक्टर के मुताबिक मरियम में भी अपने पिता के ही जीन्स आए हैं, जिसकी वजह से वो इतने बच्चों को जन्म दे पाई हैं।

Related Posts