July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

यहां धोनी के दीवानों के लिए हाजिर है ‘भात-माछ’ वह भी बिलकुल मुफ्त 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

सितारों के लिए दीवानगी क्या क्या गुल खिला सकती है यह भला कौन नहीं जनता। चाहे वह कीबेना जगत के हों या खेल जगत स्टार क लिए लोग अक्सर दिल-दिमाग-धन सब नौछावर करने को तैयार रहते हैं। कुछ ऐसा ही है  धोनी के बड़े प्रशंसकों में शुमार शंभू के।  शम्भू खुद तो धोनी के बड़े प्रशंसक हैं ही साथ ही वह धोनी  प्रशंसकों का भी खास ख्याल रखते हैं। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं जिसका नाम ‘एमएस धोनी रेस्टोरेंट’ है। इस रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि 32 साल के शंभू धोनी के प्रशंसकों को मुफ्त में भोजन देते हैं।

शंभू ने कहा, ‘इस दुर्गा पूजा को हम दो साल पूरे कर लेंगे। यहां हर कोई इस जगह को जानता है, लोग यहां खाने के लिए आते हैं। आप किसी से भी धोनी के होटल के बारे में पूछ लीजिए, आप यहां आ ही जाएंगे।’

शंभू के इस छोटे से रेस्टोरेंट में मुख्यत: बंगाली खाना ही मिलता है। रेस्टोरेंट में हर कोने में धोनी के पोस्टर हैं। आलम यह है कि दीवारें कहां खाली हैं, यह पता लगाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा, ‘ऐसा ही मेरे घर पर भी है। उन्हें देखकर मैंने काफी कुछ सीखा है। मैं एक दिन उनसे मिलना चाहता हूं लेकिन मेरे पास स्टेडियम में जाकर मैच देखने के पैसे नहीं है।’

Related Posts