पिछले 500 सालों से जिंदा हैं ये राष्ट्रपति !

कोलकाता टाइम्स :
हाल ही में सोश्यल मीडिया पर हैरान करने वाली खबर फैली हुई है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन करीब 500 सालों से जिंदा हैं। जी हां, 500 सालों से। आखिर यह कैसे हो सकता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का चेहरा उन स्वरूपों से मिलता है जो अलग-अलग व्यक्तियों के हैं। दरअसल ये चहेरे 500 सालों से दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं।
इस तरह की सूचनाओं में विभिन्न तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। इस तरह की पास्ट्स में पुतिन की तुलना मोनालिसा की पेंटिंग से और रूस के सैनिक से भी हो चुकी है। 1920 में एक सैनिक के फोटो से पुतिन का चेहरा मिला और पुतिन के चेहरे को इस सैनिक के गणवेश में प्रस्तुत किया गया। वर्ष 1941 में भी एक सैनिक का चेहरा पुतिन से मिला।
फिर वर्ष 2015 में भी पुतिन का चेहरा एक सैनिक के चेहरे से मिला दिया गया। मोनालिसा के दो फोटोज़ के साथ रूस के राष्ट्रपति का चेहरा मिलाया गया तो यह पुतिन के चेहरे से हुबहू मिल गया। इस फोटो में दशाईए गए नाक – नक्श और पुतिन के नाक नक्श में कोई अंतर नहीं था।