June 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

बताओ तो जाने इन सुपरस्टार के नाम 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

बॉलीवुड सुपरस्टार्स जैसे स्क्रीन पर दिखाई देते हैं रियल लाइफ में वो उससे बहुत अलग होते हैं और यही कारण हैं कि उनके फैन्स उन्हें रियल लाइफ में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। उनकी रियल लाइफ स्टोरीज़ जानने की दिलचस्पी हर किसी को होती है, इसलिए लोग उन्हें सोशल साइट्स पर भी फॉलो करते हैं। इन्टरनेट पर उनकी अनदेखी और कैंडिड तस्वीरें खोजते रहते हैं। वैसे, ऐसी ही कुछ तस्वीरें हम आपके सामने पेश करने वाले हैं।

पुरानी थ्रोबैक तस्वीरें तो और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग होती हैं, इसलिए हमारी इस रिपोर्ट में हम बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की बचपन की तस्वीरें लेकर आए हैं। आइये आपको दिखातें हैं सलमान ख़ान से लेकर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और भी कई स्टार्स की बचपन की बेहद प्यारी तस्वीरें!

Image result for shahrukh photo of childhood

ये हैं बॉलीवुड के किंग ख़ान, शाह रुख़ ख़ान! SRK की ये तस्वीर आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। SRK जल्द ही फिल्म ‘ज़ीरो’ में बौने के किरदार में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी होंगी।

Related image

ये हैं Daddy’s Little Girl, जिन्होंने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। जी हां, अपने पापा अशोक चोपड़ा की गोद में हंसती खेलती ये बच्ची प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका जल्द ही निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

Image result for salman khan photo of childhood

भाई-भाई! ये हैं सलमान ख़ान हैं। सलमान की आंखें अब भी वैसी ही हैं, है ना? सलमान जल्द ही अली अब्बास ज़फर की फ़िल्म ‘भारत’ में नज़र आने वाले हैं जिसमें उनके कटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी दिखाई देंगी।

Image result for deepika padukone photo of childhood

ये हैं बॉलीवुड की वो अभिनेत्री जिन्होंने शाहरुख़ ख़ान का हाथ थाम कर बॉलीवुड में कदम रखा था और ये बन गई हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार। पिता प्रकाश पादुकोण के साथ ये हैं दीपिका पादुकोण जो अब दुल्हन बनने जा रही हैं और इनकी डोली लेकर जाएंगे अभिनेता रणवीर सिंह।

Image result for ranbir kapoor photo of childhood

इनकी आंखों को देखकर ही आप पहचान गए होंगे कि ये हैं ‘रॉकस्टार’ रणबीर कपूर। मां नीतू कपूर और पिता ऋषि कपूर के साथ Cowboy हैट पहने रणबीर कितने क्यूट लग रहे हैं। बता दें कि रणबीर जल्द आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं और उनके साथ फ़िल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ में नज़र आने वाले हैं।

Related image

बॉलीवुड की फैशनिस्ता, जी हां ये हैं सोनम कपूर जो इस तस्वीर में अपने कज़िन अर्जुन कपूर के साथ हैं। सोनम पिछली बार करीना कपूर ख़ान और स्वरा भास्कर के साथ फ़िल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नज़र आई थीं। बिज़नस मैन आनंद आहूजा के साथ उनकी शादी साल 2018 की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी।

Image result for alia bhatt photo of childhood

ये हैं बॉलीवुड की सबसे यंग और बेहतरीन एक्ट्रेस, जिन्होंने साल 2012 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। इनकी पहली फ़िल्म थी ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’। जी हां, ये हैं बॉलीवुड की पटाखा गुड्डी आलिया भट्ट। आलिया की आने वाली फ़िल्मों की बात की जाए तो रणबीर के साथ ‘ब्रम्हास्त्र’ के अलावा वो रणवीर के साथ ‘गली बॉय’, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और संजय दत्त के साथ ‘कलंक’ और करीना कपूर ख़ान,रणवीर सिंह, विक्की कौशल, भूमि पेडणेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर के साथ फ़िल्म ‘तख़्त’ में दिखाई देंगी।

Image result for ranvir singh photo of childhood

यह कोई उनका फैन नहीं है। ये हैं वो जिन्होंने आज हर किसी को अपना फैन बना रखा है। ये हैं रणवीर सिंह! जी हां, ये क्यूट सा लड़का जो अक्षय के साथ अपना फैन मोमेंट शेयर कर रहा है यह रणवीर हैं। रणवीर जल्द ही सारा अली ख़ान के साथ फ़िल्म ‘सिम्बा’ में नज़र आने वाले हैं और दीपिका से उनकी शादी के बारे में तो अप जानते ही हैं।

Related Posts