July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular व्यापार

पानी से घर में ही बना लो बीयर

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

जराइल की कंपनी ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जिसे सुनकर आप खुश भी होंगे और चौंक भी जाएंगे। कंपनी ने एक बीयर बनाने वाली डिवाइस बनाई है। जिसमें सिर्फ पानी डालने की जरुरत है, जिसकी बाद अपने आप बीयर बन जाएगी।

क्यों खास है ये डिवाइस-
असल में ये एक तरह का सोडा मेकर है जो मिक्स्ड फ्लेवर की जगह बियर कॉन्सनट्रेट का इस्तेमाल करता है। बियर मेकिंग किट आपको भारत में भी मिल जाएगा। हालांकि, नए डिवाइस से एक खास टाइप की इंटरनेशनल बियर बनेगी जिसका नाम कंपनी ने Blondie रखा है। इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि ये £2.30 (लगभग 205 रुपए) में 3 लीटर बियर बना देगा। सबसे खास बात ये है कि इससे उतना नुकसान नहीं होगा जितना बाहर से बियर लाने में होता है।

इजराइल की कंपनी Sodastream जो अपनी बिवरेज मशीनों के लिए फेमस है एक खास मशीन बनाई है। इसे बियर बार नाम दिया गया है। फिलहाल ये सिर्फ जर्मनी और स्विट्जरलैंड में उपलब्ध है। कंपनी के CEO डैनियल ब्रिनबॉम का कहना है कि इस साल के अंत तक ये डिवाइस बाकी देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कितनी बियर बनाता है
एक बार रीफिल करने पर ये मशीन तीन लीटर तक बियर बना सकती है। इसका एल्कोहॉल परसेंट 4.5 होता है। इसका टेस्ट काफी कुछ इंटरनेशन ब्रांड्स जैसा लगता है।

कीमत
149 डॉलर (9000 रुपए) का ये डिवाइस 1 लीटर बियर कॉन्सनट्रेट के साथ आता है। इससे आप कई बार बियर बना सकते हैं।

कैसे करता है काम

एक बार Co2 सिलेंडर फिल करवाने पर ये 175 ग्लास (लगभग 35 लीटर) सोडा बना सकता है। पानी को स्टेरलाइज करने के बाद इसमें कोई भी फ्लेवर मिलाया जा सकता है। अगर आप इससे बियर बनाना चाहते हैं तो किसी अन्य फ्लेवर की जगह फ्रेग्मेंटेड बियर भी मिला सकते हैं।

कहां मिलेगा बियर कंटेंट
होम मेड बियर बनाने के लिए भारत में बियर मिक्स आसानी से मिल सकता है। सबसे अच्छी बात ये है कि इससे नशा ज्यादा नहीं होता और एल्कोहॉल प्रतिशत भी काफी कम होता है। इससे नुकसान नहीं होता और आप शौक के लिए इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। बियर मिक्स आप अपने हिसाब से कहीं से भी ऑर्डर कर सकते हैं। ये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों उपलब्ध है।

Related Posts