अगर इन 2 उपायों को आजमा लिया, तो मच्छर आपके पास भी नहीं फटकेंगे

कोलकाता टाइम्स :
गर्मियों का मौसम आते ही अक्सर मच्छरों की संख्या आपके आस-पास बढ़ जाती है। ऐसे में न केवल ये आपको परेशान करते हैं बल्कि कई बीमारियों की वजह भी बनते है। हम आपको बता रहे हैं 2 ऐसे उपाय, जिन्हें आजमाकर मच्छरों की समस्या से राहत पाया जा सकता है
1 इसके लिए आपको 3 चीजों की जरूरत होगी नीम का तेल, कपूर और तेजपत्ता।
2 नीम के तेल में कपूर मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें।
3 अब इस मिश्रण का तेजपत्तों पर स्प्रे करें और जला लें। तेजपत्ते का धुंआ सेहत के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक नहीं है।
4 इस धुंए के असर से आश्चर्यजनक रूप से मच्छरों का सफाया हो जाएगा। सिरहाने कपूर मिले नीम के तेल का दीपक जलाएं इससे भी मच्छर पास नहीं फटकेंगे।
5 एक अंतिम उपाय नारियल तेल, नीम तेल, लौंग का तेल, पिपरमिंट तेल और नीलगिरी के तेल को आपस में समान मात्रा में मिलाएं और एक बॉटल में भरकर रख लें। रात में सोते समय त्वचा पर लगाएं और निश्चिंत होकर सो जाएं। बाजार की क्रीम से कई गुना ज्यादा फायदेमंद है यह उपाय। यह तेल आप घर से बाहर यात्रा के समय भी साथ लेकर जा सकते हैं।