July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

दीपिका पादुकोण के नाम पर ये सब कर रहे हैं रणवीर सिंह

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इटली के लेक कोमो में सिंधी और कोंकणी अंदाज में शादी की। शादी कके बाद ही रणवीर दीपिका के लिए उनके नाम पर कई तरह के कीमती गिफ्ट खरीद रहे हैं। खबर यह भी आ रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर 50 करोड़ रूपये का घर खरीदा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों ने 50 करोड़ रूपये का बंगला मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा है।

सूत्र बताते हैं कि दोनों कई समय से अपने लिए एक घर खरीदना चाहते थे। इस बंगले को देखते ही वह समझ गए कि यह उनके लिए ही बना है। यह एक बहुत बड़ा बंगला है और जिसका मूल्य 50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस बंगले के अंदर का इंटीरियर है दोनों चाहते थे कि उनके पसंदीदा अंदाज में हो जिसके चलते अभी भी उसका कार्य जारी है। जब तक यह पूरी तरीके से बन कर तैयार नहीं हो जाता, तब तक दोनों रणवीर सिंह के बंगले ‘श्री’ में ही रहेंगे।

Related Posts