July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

बुजुर्ग डॉक्टर की करतूत : सालों से खुद के स्पर्म से बच्चा पैदा कर दिया परिवारों को धोखा  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 

नाडा में एक डॉक्टर ने अपनी घिनौनी करतूत से डॉक्टर और मरीजों के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। उसने मरीजों के साथ धोखा किया है, जिसका असर मरीजों के साथ ही उनके परिवार पर भी पड़ा है। नि:संतान महिलाओं में यह डॉक्टर खुद का शुक्राणु (स्पर्म) ट्रांसफर कर गर्भाधान करता था। इस डॉक्टर का लाइसेंस पहले ही रद्द कर दिया गया। इस तरह की घिनौनी करतूत करने वाले डॉक्टर की पहचान 80 वर्षीय बर्नार्ड नॉरमन बारविन के रूप में हुई है। वह पिछले कई दशक से अपने मरीजों को इन्सैमिनेट (गर्भाधान करना) करने के लिए खुद के शुक्राणुओं सहित गलत शुक्राणुओं का इस्तेमाल करता आ रहा था।

डॉक्टर बारविन पर 10,000 कनाडाई डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। ओंटारियो के चिकित्सकों और सर्जनों के कॉलेज के अनुशासनात्मक पैनल ने बारविन के खिलाफ मामले की जांच की। पैनल ने कहा कि बारविन ने अपने मरीजों के भरोसे को तोड़ा है। इलाज करने का लाइसेंस रद्द और 10 हजार डॉलर का जुर्माना गलत शुक्राणुओं से कराए करीब 100 प्रसव डॉक्टर पैनल के सामने पेश नहीं हुआ। बारविन के खिलाफ एक और मामला चल रहा है। जिसमें गलत शुक्राणुओं के जरिए 50-100 प्रसव करवाने का आरोप है। जिनमें से 11 मामलों में उसने खुद के शुक्राणु इस्तेमाल किए थे। बर्नार्ड नॉरमन बारविन अपना मेडिकल लाइसेंस वर्ष 2014 में ही छो़ड़ चुका है। जब उसे कृत्रिम रूप से तीन महिलाओं को गलत शुक्राणुओं से गभार्धान करने के एक पुराने केस में चेताया गया था।

Related Posts