July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

शनि की पूजा में तुलसी करेगी पैसों से जुड़ी हर कष्ट दूर 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

शास्त्रों के अनुसार तुलसी को विष्णु प्रिया और मन, मस्तिष्क के साथ वातावरण को शुद्घ करने वाली वस्तु माना जाता है। तुलसी को पंचतत्व और नौ ग्रहों को शुद्घ करने वाली प्रभावशाली वस्तु के रूप में मान्यता प्राप्त है। ऐसा भी माना जाता है कि यदि आपको पैसों का संकट है तो शनिवार के दिन तुलसी के पत्‍तों का प्रयोग आपके कष्‍ट को दूर कर सकता है। इसके अलावा घर के लोगों के बीच हो रहे झगड़े, मन मुटाव और क्लेश भी दूर हो जाते हैं।

शास्त्र अनुसार, जब तुलसी के पत्ते का भाेग प्राप्त करके हनुमान जी की क्षुधा शांत हो जाती है, तो सोचिए कि ये पौधा कितना चमत्कारी हो सकता है। शनिवार को शनिदेव की पूजा में उन पर तुलसी का पत्ता अर्पित करने पर शनि की कुदृष्टि से मुक्ति मिल सकती है। यानि तुलसी का पत्ता शनिदेव की दृष्टि को पलटने या उससे रक्षा करने में सहायता करता है।

जिस तरह से शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं उसी तरह तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से भी वे खुश होते हैं। इसके साथ ही ये भी मान्यता है कि तुलसी के पौधे पर प्रतिदिन सुबह शाम दीपक जलाने से भी व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। तुलसी का पौधा घर के वास्तु को भी प्रभावित करता है।

Related Posts