July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

रणवीर के घर आते ही दीपिका इस अजीब नाम से पुकारने लगती हैं

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे पर प्यार जाहिर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। जब भी मौका मिलता है वह एक दूसरे पर प्यार बरसाने लगते हैं। ऐसे में रणवीर सिंह ने एक बार फिर से दीपिका पादुकोण पर प्यार बरसाते हुए एक राज खोला है।

रणवीर सिंह ने बताया है कि दीपिका घर पर उन्हें प्यार से क्या बुलाती हैं। रणबीर ने हाल ही में मुंबई पुलिस के वार्षिक कार्यक्रम उमंग के दौरान बताया है कि जब से रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा का किरदार निभाया है उस पर से रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण घर पर आया पुलिस कहकर बुलाती हैं। रणबीर ने बताया कि वह जब भी घर पर पहुंचते हैं दीपिका पादुकोण उन्हें आया पुलिस आया पुलिस कह कर बुलाती हैं। और रणवीर इस बात से बेहद खुश भी हो जाते हैं, क्योंकि उनकी फिल्म सिंबा काफी कामयाब फिल्म भी रही है और रणवीर हमेशा से पुलिस ऑफिस की भूमिका निभाना चाहते भी थे।

Related Posts