July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

यहां की महिलाएं अब कभी पैदा नहीं करेंगी बच्‍चे, वजह उड़ा देगा होश 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

लवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुकी है। दुनिया भर में चिंता चताई जा रही है। इसको लेकर कई तरह के कदम भी उठाए जा रहे हैं, हालाँकि कोई फायदा होता दिख नहीं रहा। और इसी बात से परेशान इन महिलाओं ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसे सुन दांग रह जायेंगे। ब्रिटेन में जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने वाले एक संगठन की महिलाओं ने बच्चा पैदा नहीं करने का फैसला लिया है। इनका कहना है कि वह नहीं चाहती हैं कि आने वाली पीढ़ियों को ग्लोबल वॉर्मिंग से कोई नुकसान उठाना पड़े। इस संगठन में शामिल महिलाओं ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन गंभीर समस्या बनती जा रही है। उन्हें दुनिया में सूखे, अकाल, बाढ़ और ग्लोबल वार्मिंग का डर सता रहा है।

ऐसे में वो चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की गुणवता बेहतर हो। संगठन की प्रमुख ब्लाइथे पेपीनो इस ने कहा, ‘मैं बच्चा नहीं चाहती हूं। दरअसल ये दुनिया बच्चों के रहने लायक नहीं है। ’पोपीनो ने साल 2018 में ‘बर्थस्ट्राइक’ नाम से एक ग्रुप का गठन किया। इस संगठन से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। अब तक इस संगठन से 330 लोग जुड़ चुके हैं, जिसमें 80 फीसदी महिलाएं हैं।

Related Posts