July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

कैदिओं को रूपए भेजने का यह तरीका आपको हैरान कर देगा 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

क्सर अख़बारों, टीवी में आपने सुना होगा कि जेल में बैठे-बैठे कैदिओं के पास बहार से सामान पहुँच जाता है। इसके बारे में आपको भी जानकारी नहीं होगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से जेल में मौजूद कैदियों को रूपए भेजे जाते हैं। इसके बारे में आपको भी जानकर हैरानी होगी। इससे पहले आपने कभी भी देखा या सुना नहीं होगा कि केलों में पैसे छुपाकर जेल के कैदियों तक पहुंचाया जाता है। पास से देखकर या छूकर आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे कि केलों में रुपये भरे हुए हैं।

दरअसल जब किसी कैदी को  बाहर से कोई फल भेजा जाता है तो उसमे कुछ फल अलग ही होता है जैसे केलों को ले लीजिये। इनके गुच्छे में से कुछ केलों के नीचे वाले भाग में ट्रांसपेरेंट सेलो टेप्स लगे हुए होते हैं।  फल पहुँचते वह उन्ही केलों को गुच्छे से अलग कर उन्हीं केले को खोलता है उसमें प्लास्टिक पेपर में रैप किया हुआ रोल निकलता है और उस रोल में से 500 के कई सारे नोट निकलते हैं।

खबरों के अनुसार इस तरीके का उपयोग जेलों और कई जगहों पर तस्करी का पैसा पहुंचाने के लिए किया जाता है। केलों में छुपाए गए पैसे वाले केले को पहचानना बहुत मुश्किल है।

Related Posts