May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

चौंक जायेंगे भारत के बजट से जुड़ी इन अनोखी बातें जान 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

दन में आज केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने Union Budget 2019 पेश किया। इस बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2 घंटे 15 मिनट तक बजट भाषण पेश कर पूर्व वित्त मंत्री मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड तोडा। 1991 में मनमोहन सिंह वित्त मंत्री थे। जिन्होंने 18,177 शब्दों में अब तक सबसे लंबा भाषण दिया था। बजट से जुडी ऐसी ही कई बातें हैं जिन्हे शायद ही आप जानते हो। आइए जानते हैं बजट के भाषण से जुड़ी अनोखी बातें…

– बजट का सबसे छोटा भाषण 1977 में एचएम पटेल ने दिया था। एचएम पटेल ने 800 शब्दों का सबसे छोटा बजट पेश किया था।

– देश में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तीन ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए अपना बजट पेश किया था।  – 1970 में चुनाव से ठीक पहले इंदिरा गांधी ने देश के वित्त मंत्री का पदभार संभाला था। इसी बजट में उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया था।

– इंदिरा गांधी 1970 में देश का बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री थीं।

– 48 सालों बाद आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं।

– आजादी के बाद पहला केंद्रीय बजट 15 अगस्त 1947 से 13 मार्च 1948 तक के लिए पेश हुआ था। हालांकि भारत पाकिस्तान के बंटवारे के कारण समय निर्धारित नहीं हो सका था।

– 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री RK शनमुखम चेट्टी ने पहला बजट पेश किया था.

Related Posts