July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

कभी देखा है आग और झाग निकलने वाली झील

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
भी तक आपने झील से पानी बहते और निकलते देखा होगा। लेकिन भारत के बेंगलुरू के बेलंदूर लेक में स्थित यह झील ऐसी हैं जहाँ पानी की बजाए झाग निकलता हैं। यह झाग बेहद जहरीला होता हैं और कई दफा पुल को भी ढक चुका हैं।

लेकिन यह झाग वाली झील ही काफी नहीं थी कि अब इसमें कभी कभी आग भी लगने लगती हैं। यह आग झाग के साथ बहती भी हैं. यह झील पूरे 9 एकड़ एरिया में फैली हैं। अब आप सोच रहें होंगे कि यह झील में ऐसा क्या हैं जो पानी की जगह झाग निकलता हैं और तो और यह कभी कभी आग भी पकड़ लेती हैं।

दरअसल इस झील के ऐसा होने का कारण हैं बेहद मात्रा में प्रदूषण। बेलंदूर लेक में यहां की फैक्ट्रियों से बहने वाला डीजल, पेट्रोल, ग्रीस, डिटरजेंट और जहरीली गंदगी बहकर आती है। इसके झील के पानी के ऊपर मीथेन की परत चढ़ जाती हैं जिसके चलते आग जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. प्रदूषण के नाम पर इस झील में रोज 500 मैट्रिक लीटर कचरा व गंदा पानी सीधे आता है। इस जहर के कारण इसमें पाई जाने वाली मच्छलियां भी मर चुकी हैं।

Related Posts