बीच सड़क पर शाही आराम, लग गयी जाम पर हॉर्न बजाने की नहीं हुई हिम्मत…
![](https://kolkatatimes.co.in/hindi/wp-content/uploads/sites/3/2019/07/lion-rest-1140x620.jpg)
आप सोच रहे होंगे कि सामने ऐसा कौन सा शख्स था कि किसी की भी हिम्मत नहीं हुई सड़क खाली करवाने की। दरअसल यह सब हुआ साउथ अफ्रीका के सबसे बड़े अभ्यारण्य क्रूगर नेशनल पार्क में। यहां की एक सड़क पर शेरों का एक झुंड आराम फरमा रहा था। इतने में ही सामने से एक कार आती है और दूर ही खड़ी हो जाती है। कुछ देर रुकने के बाद धीरे धीरे यह कार आगे बढ़ने की कोशिश करती है। 8 जुलाई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 3.8 मिलियन लोग देख चुके हैं और 31 हजार से ज्यादा बार इसे शेयर किया जा चुका है।
गनीमत यह भारत में नहीं हुआ। वरना शेरों को तो जंगल में भी आराम करने नहीं देते। रस्ते पर तो छोड़ ही दीजिये।