September 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

एक हादसे ने महिला को 363 किलो से बना दिया 90 की 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

दुनिया में हर तीसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार है। हर कोई चाहता है वह तंदरुस्त रहे। इसके लिए आप क्या क्या नहीं करते ? मोटापा कम करने के लिए डाइटिंग,रनिंग और ना जाने क्या क्या करते होंगे। और आप इसमें सफल भी होते हैं। आपका मोटापे से कई बीमारियां भी होती हैं। दरअसल मोटापा ही सारी बीमारी की जड़ है।

लेकिन क्या आपने सुना है कि किसी के साथ हुए एक हादसे ने उसका 363 किलो वजन कम कर दिया हो..? नहीं न.. पर ये बात सच है। जी हाँ,टेक्सास में रहने वाली मायरा रोसलस नामक महिला जिनका वजन 454 किलो हुआ करता था। वो सब काम बिस्तर पर ही किया करती थी। पर एक हादसे ने उस महिला का वजन कम कर दिया। दरअसल,हुआ ऐसा उनकी बहन ने दो साल के भतीजे के सिर पर ब्रश मारा जिससे की उसकी मृत्यु हो गई। इस मौत का इल्ज़ाम मायरा ने अपने सर ले लिया।

लेकिन जब जांच हुई ,तो जांच में उनकी बहन दोषी पायी गयी जिसके चलते उसे 15 साल का सज़ा हुई। इस हादसे के बाद मायरा ने ठान लिया कि वो अपना वजन कम करके सारा जीवन अपनी बहन के दोनों बच्चों के नाम कर देंगी। मायरा ने लगभग 11 सर्जरी करवा कर अपना वज़न 91 किलो कर लिया है। उनका कहना है कि “पहले मैं खाने के लिए जीती थी और अब सिर्फ़ जीने के लिए खाती हूं.”इस हादसे ने उनकी ज़िन्दगी बदल दी।

Related Posts