इस मस्जिद में मुस्लिम भी करते है गायत्री मंत्र का जाप

कोलकाता टाइम्स :
आपको यह सुनने में अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकीन यह बिलकुल सच है. हमारे देश में एक ऐसी भी मस्जिद है जहाँ पर मुस्लिम भी हिन्दुओ का गायत्री मंत्र पढ़ते है। जी हाँ, आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कहाँ देखने को मिलता है यह अजीब दृश्य। तो आपको इस बात से अवगत करवा दे कि “हम सब एक है और इसी सोच से यह संसार चलता है” इस सोच को अमल करते हुए दिल्ली के लोग आगे बढ़ रहे है।
बता दे कि दिल्ली गेट के पास मक्की नाम की एक मस्जिद है, जहां एक तरफ रोजा इफ्तार में कुरान शरीफ में तिलावत होती है तो वही दूसरी तरफ गायत्री मंत्रो से वातावरण रमणीय हो जाता है। यह भी बता दे कि यहां सभी धर्म के लोग आते है और रोजा इफ़्तारी करते है। इनका कहना है कि देश में अमन और मोहब्बत का सन्देश पहुंचाने के लिए यहां हर धर्म के लोग अपने ईश्वर को याद कर रोजा इफ्तार करते है। इसके साथ ही यहाँ सभी धर्मो के लोगो के लिए यह आयोजन होता है और इस आयोजन में सभी धर्म के गुरु शामिल होते है।
यहाँ की सबसे ख़ास बात तो यह है कि धर्म की दीवार को किनारे कर यहां मुस्लिम भी गायत्री मंत्र का उच्चारण करते है। इस कार्यक्रम का आयोजन खुद मौलाना मुहम्मद बिलाल शबागा जी करते है और साथ ही सबसे पहले गायत्री मंत्र का जाप भी करते है। उनका यह कहना यह है कि “सर्व धर्म रोजा इफ्तार का आयोजन हमारा नारा भाईचारा मिशन के तहत पिछले 38 सालो से हो रहा है। जिसमे अंजुमन अमन दोस्त इंसान दोस्त राष्ट्रशक्ति फाउंडेशन आदि सवयं सेवी संस्थाओं का सहयोग करता है”। बता दे इस सर्व रोजा इफ्तार का मकसद देश में मोहब्बत और अमन का पैगाम देना है।