February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

ऑपरेशन के बाद युवक के पेट से निकले ऐसे सामान जिसे देख डॉक्टर भी कह उठे ‘हे भगवान’

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

दुनिया में जितने अजीब इंसान उतनी ही उनकी खाने की अजीब शौख। लेकिन खाने में प्लास्टिक का पेन, बोरे सिलने वाले सूजे, आरी ब्लेड, लोहे का तार! इनके खायी गयी वस्तुओं की लिस्ट सुन हे भगवान ही निकलेगा मुँह से !  सोचिये उन डॉक्टरों का हाल क्या हुआ होगा जिन्होंने ऑपरेशन के बाद युवक के पेट से इन सामानों को निकला हो। मध्य प्रदेश में एक ऐसा ही चौंका देने वाला घटना घाटी है। छतरपुर के एक शख्स की पेट से निकले सामान देख आपके होश उड़ जायेंगे। इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाले डॉक्टर इसे मेडिकल साइंस में कारनामा मान रहे हैं। सुनिए ऑपरेशन में मरीज के पेट से निकले सामान का लिस्ट -प्लास्टिक का पेन, बोरे सिलने वाले सूजे, आरी ब्लेड, लोहे का तार, लेदर के सामान सहित 33 ऐसे सामान।

ईशानगर के रहने वाले 30 वर्षीय योगेश को दो दिन पहले पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसक बाद वह डॉक्टर एमपीएन खरे के पास पहुंचे। डॉक्टर ने जब योगेश के पेट का एक्सरे करवाया तभी वह हैरान हो गए। करीब दो घंटे चले ऑपरेशन के दौरान योगेश के पेट से 33 सामान निकले। परिवार के लोगों से पता चला है कि योगेश कुछ भी चीज उठाकर खा लेता था।

Related Posts