September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

हॉट केक की तरह बिका लड़की के नहाये ‘मैला पानी’   

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

किसी के नाहये हुए मैले पानी खरीदने के लोग लम्बी  कतार लगा दे ऐसा कभी सुना है क्या। आप जरूर नाक सिकुरेन्गे। पर यह सोलह आना सच है। UK में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 19 साल की गेमिंग पर्सनैलिटी बेल डेलफीन ने नहाने के बाद सोशल मीडिया पर मैले पानी की बोली लगा दी। यहां तक तो फिर भी हजम कर ले पर उस पानी को खरीदने के  लिए होड़ लग जाये ! अब तो हद ही हो गयी। 

बेल डेलफीन ने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बाथटब में बैठी हुई हैं।  इसके बाद उन्होंने बॉटल में थोड़ा-सा पानी भरकर उसकी बोली लगा दी। उन्होंने जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, वैसे ही ये पानी खरीदने के लिए लोगों में होड़ मच गई। ये 

बता दें कि बेल डेलफीन सोशल मीडिया पर बोल्ड कंटेट शेयर करने के लिए जानी जाती हैं। बताया जा रहा है कि बेल के इस पानी को 30 डॉलर (करीब 2100 भारतीय रुपये) में खरीदा गया है। बेल के ट्वीट के मुताबिक, 2 दिन के अंदर ही उनका इस्तेमाल किया हुआ पानी लोगों ने खरीद लिया। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह पानी कितने लोगों ने खरीदा है। 

 

Related Posts