October 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

जन्मस्थली में ही बुद्ध खंडित, सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव बिगाड़ना ही लक्ष्य 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

ज्ञात लोगों ने बुद्ध की 5 प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। वह भी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी के निकट। यह घटना राष्ट्रीय राजधानी काठमांडू से लगभग 265 किलोमीटर दूर रूपांदेही जिले के तिलोत्तमा नगर निकाय में बुधवार को हुई। यह स्थान लुम्बिनी के पास ही स्थित है।

पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने शंकर चौक के पास नया मिल के पास सड़क पर लगी बौद्ध प्रतिमाओं को तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रतिमा भंजन का मकसद इलाके में सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव बिगाड़ना था। बता दें कि लुम्बिनी ही महात्मा बुद्ध का जन्मस्थल है और इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है।

स्थानीय प्रशासन ने कहा कि इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया गया है क्योंकि इसका असल विजिट नेपाल 2020 पर भी पड़ सकता है।  कुछ शरारती तत्वों ने इरादतन क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने के लिए यह हरकत की है। दोषियों को जल्द पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts