July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

वजह बताये बगैर प्रियंका गांधी वाड्रा हिरासत में, धारा 144 लागू 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

सोनभद्र नरसंहार के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी बवाल शुरू हो गया है। आज पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने की इजाजत नहीं दी गई और उन्हें नारायणपुर में ही रोक लिया गया। जहां से उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘बस सोनभद्र फायरिंग मामले में पीड़ितों के परिवारों से मिलना चाहती हूं। मैंने यहां तक कहा कि मेरे साथ केवल 4 लोग होंगे। फिर भी प्रशासन हमें वहां जाने नहीं दे रहा है। हमें बताया जाना चाहिए कि हमें क्यों रोका जा रहा है ?

बता दें कि सोनभद्र में जमीनी विवाद को लेकर 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। जबकि 24 से भी ज्यादा लोग इस हिंसा में घायल हो गए थे। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस ने इस सामूहिक हत्याकांड में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Posts