June 30, 2024     Select Language
KT Popular ऑन-ए-प्लेट

नहीं भूल पाएंगे क्रिस्पी अनियन पटैटो रोस्टी का स्वाद 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

सामग्री : 4-5 आलू, 1/4 चम्मच पिघला हुआ मक्खन, 2-3 पतला कटा हुआ प्याज, नमक स्वादानुसार।

विधि : आलू को उबाल कर ठंडे पानी में डाल दें। उसके बाद छीलकर कस लें। कसे हुए आलू को एक बोल में डालें और उसमें प्याज व नमक मिलाएं। अब एक सॉस पैन में मक्खन डालकर पिघलाएं। जब पैन अच्छी तरह गर्म हो जाए तब गहरे चम्मच की सहायता से आलू-प्याज मिश्रण डालकर फैलाएं। मध्यम आंच पर दबाकर 5-6 मिनट तक (सुनहरा होने तक) पकाएं। दूसरी तऱफ पलटकर भी सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं। टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।

Related Posts