July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

घर में इस बाजे को रखते ही बदल जाएगी आपकी किस्मत

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

ज्योतिषियों का कहना है कि अगर बांसुरी का इस्तेमाल सोच समझकर किया जाए तो ये हमे कई दोषो से बचाती है। बांसुरी के चमत्कारी उपाय जानने के लिए पढ़ें ये लेख।
बिजनेस में फायदे : सनातन रीति रिवाजों में बांस को काफी शुभ माना जाता है। अगर आपका व्यापार मंदा चल रहा है, आपको घाटे का सामना करना पड़ रहा है, आप अपने काम में तरक्की पाना चाहते हैं तो आपको बांसुरी से जुड़ा ये उपाय अपनाना चाहिए। मुनाफा कमाने के लिए आप सबसे पहले कृष्ण भगवान का पूजन करें और फिर अपनी दुकान या फिर अपने दफ्तर की छत पर बांसुरी लटका दें। इस उपाय से आपको लाभ मिलेगा।
खुशहाल दांपत्य जीवन :  अगर शादीशुदा जिंदगी में खटपट होती रहती है, पति पत्नी के बीच झगड़ा ही खत्म नहीं होता है तो आप बांसुरी की मदद से अपने रिश्ते को पटरी पर ला सकते हैं। पहले आप ये देखें कि बेडरूम में बेड के ऊपर कहीं पर बीम तो नहीं है। अगर ऐसा है तो घर के इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप दो बांसुरी लेकर आएं और उसे बीम के दोनों तरफ लाल रिबन की मदद से बांध दे। उस उपाय में बांसुरी का मुंह बेड की तरफ रखें। आर्थिक स्थिति को बनाएं बेहतर अगर धन से जुड़ी समस्या से आप परेशान हैं तो आपको चांदी की बांसुरी घर में रखनी चाहिए। चांदी की बांसुरी रखने से ना सिर्फ घर से वास्तु दोष दूर होता है बल्कि लक्ष्मी का वास भी बना रहता है। घर में इसकी मौजूदगी से आय के स्रोत बढ़ जाते हैं।
धार्मिक साधना में  सफलता : अगर आप अपने धार्मिक या आध्यात्मिक प्रयासों में सफलता चाहते हैं तो अपने साधना वाले स्थान या मंदिर में 21 अथवा 51 बांसुरियों से बनी झालर लगाएं। दिवार से जुड़ा दोष करना हो दूर वास्तु शास्त्र में घर की बाहरी दिवार नुकीली नहीं होनी चाहिए तथा ये गोलाई में बनवानी चाहिए। अगर ऐसा मुमकिन नहीं है तो इसकी नकारात्मकता को कम करने के लिए दिवार के दोनों छोर पर बांसुरी लटका दें। दोष का असर कम हो जाएगा।

Related Posts