July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

ओल्ड इस गोल्ड मानकर ही प्लानिंग कर रहे है यह स्टार

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

शाहिद कपूर फिल्मों के अलावा अब ज्यादातर समय अपने परिवार संग बिताते हैं। हाल ही में शाहिद कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं और इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि शाहिद कुछ नया प्लान कर रहे हैं।

दरअसल शाहिद कपूर जो तस्वीर शेयर की है उसमें वे पिता पंकज कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने कंस्ट्रक्शन कैप पहन रखी है जो अमूमन सिविल इंजीनियर्स पहनते हैं। शाहिद के हाथों में नक्शा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वे लिखते हैं कि, बिग डैडी से अप्रूवल लेते हुए। पापा अच्छा जानते है। स्पेशल मोमेंट्स। अब इस पोस्ट से तो लग रहा है कि शाहिद कपूर नए घर की प्लानिंग कर रहे हैं और गाइडेंस अपने पिता पंकज कपूर से ले रहे हैं। और ले भी क्यों न क्योंकि 64 वर्षीय पंकज कपूर वेटरन एक्टर हैं जिन्हें हर क्षेत्र का बहुत अच्छा अनुभव है। आपको बता दें कि, शाहिद और उनके पिता पंकज कपूर ने फिल्म शानदार में स्क्रीन शेयर किया था।

शाहिद कपूर लगातार अपने परिवार की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वे प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बेहतरीन बैलेंस रखना जानते हैं। वे परिवार संग क्वालिटी टाइम बिताते हैं। अपनी बेटी मिशा और बेटे ज़ैन के साथ समय बिताना उन्हें बहुत पसंद है।

शाहिद की फिल्मों की बता की जाए तो उनकी फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। जिससे वह काफी खुश भी हैं।

 

Related Posts