September 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular व्यापार

है नाम रखने की अनोखी क्षमता तो आसानी से लाखों कमाइये  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

दुनिया में ऐसी बहुत सी अजीब अजीब जॉब होते हैं। कुछ अच्छे भी होते हैं और कुछ बुरे भी। कुछ जॉब्स ऐसी होती हैं जिन्हें हम करना पसंद करते हैं और कोई ऐसी होती हैं जुन्हें आप करना बिलकुल पसंद नही करेंगे। आज ऐसी ही कई जॉब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शायद आप करना पसंद करेंगे। कुछ ऐसी जॉब्स हैं जहाँ ना तो ऑफिस का टेंशन रहेगा ना बॉस की दांत सुननी पड़ेगी। ऐसे ही कुछ काम जो आपको सुनने में कूल लगेंगे। जैसे कहीं किराए पर ब्वॉयफ्रेंड तो कहीं शैम्पेन फेशियल स्पेशलिस्ट हैं। ये अजीबोगरीब जॉब्स हर जगह उपलब्ध नहीं है। लेकिन कुछ देशों में यह जॉब्स आपको आसानी से मिल जाएंगे। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही जॉब्स के बारे में।

किराये के गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड –अगर आपका कोई गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड नहीं है तो ये कंपनी आपको ये भी किराये देगी। इसके लिए आपको सिर्फ 8000 रूपए देने होंगे। और ये आप लाइफ टाइम के लिए भी लेसकते हैं।

शैम्पेन फेशियल – यह रोमांचक जॉब है। इसमें पार्टी में जाकर लड़कियों को शैम्पेन फेशियल देना होता है। नॉर्थ अमेरिका के क्लब में क्रिरिल बिचुतकस्की नाम का फोटोग्राफर है जिसने यह शैम्पेन फेशियल शुरू किया था।

प्रोफेशनल ब्राइडमेड्स- ये जॉब्स हैं प्रोफेशनल ब्राइडमेड्स का। अगर आप फोटो में पोज देने के लिए परफेक्ट हैं तो आप यह जॉब कर सकते हैं। इसके लिए 20 हजार से 1 लाख रुपए तक पे किए जाते हैं।

कंडोम टेस्टर- ऑस्ट्रेलिया में ड्यूरेक्स कंपनी कंडोम टेस्टर के लिए 200 से ज्यादा पोस्ट निकालती हैं। इसमें एक कंडोम का टेस्ट करने के लिए 4028 रुपए दिए जाते हैं। इसमें आपको कंडोम का यूज करके देखना होता है।

आइसक्रीम टेस्टर – अगर आप आइसक्रीम के शौक़ीन हैं तो यह जॉब आपके लिए है। इसमें आपको अलग-अलग आइसक्रीम को टेस्ट करके उनके नाम रखने होते हैं। कई कंपनियां ऐसे जॉब ऑफर करती हैं।

प्रोफेशनल स्लीपर- अगर आपको सोने के लिए भी पैसे दिए जाए तो इससे अच्छा जॉब कोई नहीं हो सकता है। दरअसल नासा प्रोफेशनल स्लीपर्स को हायर करती है। इन लोगों पर यह साइंटिफिक टेस्टिंग करती है। इसके लिए इन्हें हाई सैलेरी दी जाती है। 40 लाख रुपए सलाना फीस उन्हें सिर्फ सोने के लिए दी जाती है।

नेल पॉलिश का नाम रखो – लड़कियों को ये जॉब बेहद पसंद आएगी। इस जॉब में आपको नेल पॉलिश के नाम रखने होते हैं। इसमें नई-नई नेल पॉलिश के कलर के हिसाब से नाम रखकर आप इस फील्ड में सक्सेसफुल हो सकते हैं।

Related Posts