May 19, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

जरुरी है जानना, किस महीने में क्या खाए और क्या ना खाए

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

क्या आप जानते हैं कि आपके खान पान की आदत और खाने पिने का चुनाव हर महीने के हिसाब से अलग अलग होना चाहिए। यदि कुछ विशेषज्ञों की माने तो अलग अलग महीने में अलग अलग भोज्य पदार्थ आपके लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं आपको किस महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।
चैत में गुड बिलकुल नहीं खाए और नीम की पत्ती /फल, फूल खूब चबाए। 

बैसाख में नया तेल नहीं खाए बल्कि चावल खूब खाएं। 

जेठ में दोपहर में चलना मना है, दोपहर में सोना जरुरी है। 

आषाढ़ में पका बेल खाना मना है, घर की मरम्मत जरूरी है। 

सावन में साग खाना मना है, हर्रे खाना जरूरी है। 

भादो मे दही मत खाना, चना खाना जरुरी है। 

कुवार में करेला मना है, गुड खाना जरुरी है। 

कार्तिक में जमीन पर सोना मना है, मूली खाना जरूरी है। 

अगहन में जीरा नहीं खाना , तेल खाना जरुरी है। 

पूस में धनिया नहीं खाना, दूध पीना जरूरी है। 

माघ में मिश्री मत खाना ,खिचड़ी खाना जरुरी है। 

फागुन में चना मत खाना, प्रातः स्नान और नाश्ता जरुरी है। 

Related Posts