July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

जान जाते जाते बची ‘HIGH RATED GABRU’ रंधवा का  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

जान जाते जाते बची पॉपुलर सिंगर गुरु रंधवा का। कनाडा के वेंकुवर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। हालांकि अब रंधावा खतरे से बाहर हैं। इस बात की जानकारी उनके दोस्त व पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। कहा जा रहा है कि प्रीत हरपाल भी उस समय वहीं पर थे जब गुरु रंधावा पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरु रंधावा वेंकुवर में एक शो खत्म करने के बाद लौट रहे थे। रंधावा अपनी कार में बैठे जा ही रहे थे थे कि किसी ने उनके सिर पर किसी चीज से हमला कर दिया। इससे गुरु घायल हो गए थे, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। गुरु पर हुए हमले का बॉलीवुड ने भी विरोध किया था। बता दें, गुरु रंधावा पंजाबी गायक हैं तथा हिंदी व पंजाबी फिल्मों में अपनी आवाज़ दे चुके हैं। उन्होंने ‘लाहौर’, ‘पटोला’, ‘दारू वरगी’ और हाई रेटिड गबरू जैसे उनके कई प्रसिद्ध गीत दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। रंधावा की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है।

Related Posts