June 26, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

गरीबी को ले जाएगा कोसों दूर ये पांच उपाय

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

पुराने समय में साधू संतों ने कृष्ण भगवान के उपदेशों को लिखित रूप दिया था जिनका साक्ष्य आज भी मौजूद है। ये ज़रूरतमंदों के लिए किसी मार्गदर्शक से कम नहीं है। उन लेखों में से आज हम आपके लिए वो पांच उपाय लेकर आये हैं जो आपके घर से गरीबी को कोसों दूर ले जाएगा।

जलाएं घी का दिया : प्राचीन समय से अपने परिवार के कुल देवी या देवता के सामने दीपक जलाने की प्रथा चली आ रही है। जहां कुछ लोग शाम के समय दिया जलाना सही मानते हैं तो वहीं कई लोग सुबह के समय दिया जलाना शुभ समझते हैं। बहरहाल, हिंदू धर्म के अनुसार व्यक्ति को सुबह और शाम दोनों वक़्त घी का दीपक जलाना चाहिए, इससे घर में निर्धनता नहीं आती है।

पानी देना : हमारे लिए मेहमान भगवान के समान होता है। उनका पूरा मान सम्मान हमें करना चाहिए। जब कोई व्यक्ति हमारे घर आए उसे सबसे पहले पानी देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि किसी प्यासे की दुआ सबसे ज़्यादा शक्तिशाली होती है। इसलिए घर आए मेहमान को पानी दें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि ग्रह नक्षत्रों की स्थिति अशुभ होने पर मेहमानों को पानी पिलाने से भी कोई लाभ नहीं होता है।

शहद: हमें घर में शहद रखना चाहिए। शहद भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है। ये घर की सबसे साफ सुथरी जगह पर रखें। शहद पूरे घर में सकारात्मकता का प्रवाह ले आता है। साथ ही, ये घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद करता है।

पवित्र तिलक : माना जाता है कि तिलक दिमाग को शांत और स्थिर रखता है। ज्योतिषविदों के अनुसार व्यक्ति को अपनी राशि या जन्म कुंडली के अनुसार सिंदूर, चंदन आदि का तिलक लगाना चाहिए। आप विशेषज्ञों की मदद लेकर अपने लिए उत्तम तिलक की जानकारी हासिल कर सकते हैं। ये लंबी अवधि में प्रभावशाली साबित होगा और घर से गरीबी दूर रखने में मदद करेगा।

मां सरस्वती की वीणा : आमतौर पर वीणा को घरों में सजावट के सामान की तरह रखा जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को ही ये मालूम है कि घर में वीणा रखने से अपने किसी भी प्रोजेक्ट को वक़्त पर पूरा करने में मदद मिलती है। आपके सभी आर्थिक और गैर आर्थिक काम वीणा की मौजूदगी के कारण कामयाब हो जाएंगे।

Related Posts