June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

ऑफिस की इन चीजों से ला रहे गंदगी का भंडार 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 

ह तो सभी जानते है कि हम अपना अधिकतर समय ऑफिस में बिताते हैं। जहां आप ऑफिस के काम के अलावा सुबह की कॉफ़ी और लंच भी करते हैं साथ ही वॉटर कूलर के पास जाकर अपने कलीग के साथ बातचीत भी करते है, लेकिन इन सभी के बीच आप साफ सफाई थोड़ा भूल जाते है क्योंकि वहां गंदगी का भंडार भी होता है। आपको यह सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन यह बात सच है। आइये आपको बताते है कुछ जगहों के बारे में। जहा से आप गन्दगी को स्पेर्श करते है।

लिफ्ट : अधिकतर लोग ऑफिस जाते वक्त लिफ्ट की बटन को छूते ही है लेकिन क्या आप जानते है आपके साथ यह बटन हज़ारों लोग भी स्पर्श करते है।  एक अध्यन से यह पता चला है कि पब्लिक टॉयलेट से 40 गुना अधिक बैक्टीरिया एलिवेटर के बटन पर होते हैं। इसलिए इसे छूने के बाद हैंड वॉश जरूर करे।

कॉफ़ी पॉट का हैंडल : ऑफिस पहुँचते ही अधिकतर लोग कॉफ़ी पीना पसंद करते है लेकिन क्या आप जानते है कॉफ़ी पॉट के हैंडल के ऊपर कितने जर्म्स होते हैं। जिससे चार घंटे के अंदर सर्दी, फ्लू और स्टमक वायरस फैलते हैं. इसलिए कॉफ़ी पिने के बाद हाथ जरूर धोएं।

आपकी डेस्क : अगर आपकी डेस्क काफी टाइम से साफ़ नहीं हुआ है तो आपको बता दे उसमे एक बाथ रूम के बराबर बैक्टेरिया होता है क्योंकि इसमें हम नाश्ता, दोपहर का भोजन, और स्नैक्स खाते हैं. रोजाना अपने डेस्क की सफाई जरूर करे।

कीबोर्ड : कंप्यूटर कीबोर्ड में भी बैक्टेरिया होता है. अगर आप बहुत लोगों के साथ अपना कीबोर्ड शेयर करते हैं तो समय-समय पर अपना कीबोर्ड साफ़ करते रहना चाहिए।

Related Posts