July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

करना है गुरु बृहस्‍पति को प्रसन्‍न तो बृहस्‍पतिवार को इन 5 चीजों से करें पूजा 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 

बृहस्‍पतिवार के द‍िन भगवान व‍िष्‍णु और साईं बाबा का द‍िन माना जाता है। मान्‍यता है क‍ि भगवान व‍िष्‍णु और साईं बाबा दोनों को ही पीला रंग पसंद है। ज्‍योतिषों के अनुसार सभी ग्रहों की तुलना में आकार में बड़ा ग्रह बृहस्पति एक शुभ ग्रह है। यह दूसरे सभी ग्रहों का गुरु भी कहा जाता है। बृहस्‍पतिवार के द‍िन पूजा में पीले फूल, हल्‍दी, पीला अनाज शाम‍िल करना अन‍िवार्य होता है। इससे भगवान बृहस्पति काफी जल्‍दी प्रसन्‍न होते हैं। वह भक्‍तों की हर मुराद पूरी करते हैं। इसके साथ ही जानें और कौन सी चीजें हैं जिनके प्रयोग से बृहस्‍पति को खुश किया जा सकता है।

बृहस्‍पति की प्रिय पांच चीजें

फूल : ज्‍योतिष के अनुसार देव गुरू बृहस्‍पति का स्‍थान सर्वोच्‍च है, इसीलिए उनका ग्रहों में उनका प्रथम स्‍थान है। उनके प्रिय फूल है जास्‍मीन उनकी पूजा में इस पुष्‍प के प्रयोग से वे अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं।

पीला रंग : इस द‍िन पीले रंग को खाने और पहनने की चीजों में शाम‍िल कि‍या जाए तो कई लाभ होते हैं। इस द‍िन पीले रंग की मिठाई जरूर खाएं। इससे स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा होगा। आर्थि‍क स्‍थि‍त‍ि अच्‍छी होगी और सफलता मि‍लेगी। बुद्ध‍ि भी तेजी से व‍िकसि‍त होती है। समाज में पद प्रत‍िष्‍ठा बढ़ती है। ज‍िन युवक युवत‍ियों की शादी में रुकावट आ रही है। उन्‍हें पीले रंग का आभूषण व कपड़ा पहनने से लाभ होगा।

चने की दाल : बृहस्‍पति की पूजा में चने की दाल का अत्‍यंत महत्‍व होता है। इस दिन चने की दाल और चावल को मिला कर चढ़ाने और उसकी खिचड़ी का भोग लगाने और प्रसाद खाने से पुण्‍य मिलेगा।

पीला सफायर : बहुमूल्‍य हीरे, जवाहारातों में पीला सफायर बृहस्‍पति का प्रिय है। इस दिन इसे धारण करने सुख समृद्धि मेंवृद्धि होती है।

प्रिय धातु : बृहस्‍पति वार को गुरू की प्रसन्‍नता के लिए सोने, तांबे और कांसे की धातुओं का दान और खरीद को शुभ माना जाता है।

Related Posts