July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

अरब में अब पुरुष के ‘ऊँगली थामे’ बगैर चल पाएंगी महिलाएं 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

ऊदी अरब में महिलाएं किसी पुरुष संरक्षक की अनुमति के बिना भी विदेश यात्रा कर सकेंगी। सऊदी अरब की सरकार ने बृहस्पतिवार को यह कहा। महिलाओं पर इस प्रतिबंध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सऊदी अरब आलोचनाओं का शिकार हो रहा था और इसी के कारण कई महिलाओं ने देश से भागने की कोशिश की थी।

इस ऐतिहासिक सुधार के बाद वह पुरानी संरक्षण प्रणाली समाप्त हो जाएगी जिसके तहत कानून महिलाओं को स्थायी रूप से नाबालिग समझता है और उनके ‘‘संरक्षकों” यानी पति, पिता और अन्य पुरुष संबंधियों को उन पर मनमाना अधिकार प्रदान करती है।

महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के कई वर्षों की मुहिम के बाद यह फैसला किया गया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कई महिलाओं ने अपने संरक्षकों से भागने की कोशिश की। सऊदी अरब में पिछले साल भी एक ऐतिहासिक फैसला दिया गया था जिसके बाद यहां महिलाओं के वाहन चलाने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया था।

सरकार समर्थक ‘ओकाज’ समाचार पत्र और अन्य स्थानीय मीडिया ने वरिष्ठ प्राधिकारियों के हवाले से बताया कि यह नियम 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पासपोर्ट हासिल करने और उनके ‘‘संरक्षकों” की अनुमति के बिना देश से बाहर जाने की अनुमति देगा।

Related Posts