July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

मुफ्त की ‘मूर्ति’ ने मचा दी इनकी ज़िन्दगी में हड़कंप

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

न्यूयॉर्क स्टेट की Catskills की पहाड़ियों एक तरफ़ अपनी सुन्दरता और शानदार प्राकृतिक नज़ारों की वजह से, लोगों को आकर्षित करती है। उतना ही अपनी रहस्यमयी और खौफ़नाक शान्ति की वजह से काले जादू की दुनिया से जुड़े लोगों को भी अपनी और खींचने पर मजबूर कर देती है। यहां की एक घटना आपको हम बताने जा रहे है। अभी कुछ दिनों पहले 2 दोस्त इस घाटी में घूमने गए थे। वो चाहते थे की इस दौरान उनकी कुछ रोमांचक यादे एकत्रित हो जाएगी। लेकिन वहां उनके साथ कुछ ऐसा हो गया की उसे वो भूलना भी चाहे तो भूल नहीं सकते।

जब ये दोस्त Catskills में घूम रहे थे, तब एक गुफ़ा के अंदर इन्हें एक लकड़ी की बहुत ही अजीब और डरावनी मूर्ति नज़र आई. यह छोटी-सी मूर्ति ध्यान से देखने पर किसी बुढ़िया की नज़र आ रही थी. इसके अलावा इसकी आंखों पर हैरतअंगेज़ तरीके से लोहे की कीले धंसी हुई थीं। यहीं नहीं, इस मूर्ति के गले में एक फंदा भी लगा हुआ था। इस अजीब-सी मूर्ति ने उनके मन में कई सवाल खड़े कर दिए। इस मूर्ति के पास में कुछ समय पहले आग जली हुई होने के भी निशान दिख रहे थे। एक लड़के ने इसे देखते ही दूरी बना ली, और दूसरे लड़के ने इसे उठा कर अपने पास रख लिया. उस लड़के की यही हरकत उसके लिए एक मुसीबत बन गई।

जब वह लड़का इस मूर्ति को घर लेकर गया, बस तभी से उसके घर में अजीब अजीब सी घटनाए होने लगी। और अब सुबह जब भी लड़का नींद से उठता, तो मूर्ति उस जगह जहां उसे रात को रखा गया था, वहां न मिलने की बजाय किसी दूसरी जगह पर मिलती। जबकि उस घर में उसके पालतू कुत्ते के अलावा उसके साथ और कोई नहीं रहता था। उसने इस तरह की घटना के बाद अपने कुत्ते पर नज़र रखना शुरू कर दिया, लेकिन नज़र रखने के बाद तो और भी चौंकाने वाली बात नज़र आई. पता चला कि वो कुत्ता उस लकड़ी की मूर्ति से हमेशा दूरी बनाकर रहता था, ऐसा लगता था कि जैसे वो उससे डर रहा हो. इसके साथ ही एक और अजीब घटना सामने आई, वो कुत्ता अब घर के बाहर जाने की बजाय घर के अंदर ही पेशाब करने लगा था, जबकि उसे घर से बाहर पेशाब करके आने की ट्रेनिंग भी दी गई थी।

इन सब घटनाओं के अलावा भी एक अजीब-सी बात और हुई. जहां भी उस मूर्ति को रखा जाता, वहां के माहौल में एक रहस्यमयी गंध छा जाती. ऐसा लगता जैसे तालाब का गंदा पानी सड़ रहा हो।

इन सब हरकतों से घबराकर वो लड़का उस मूर्ति को पेरानोर्मल एक्सपर्ट दम्पत्ति के पास लेकर गया। Greg Newkrik और Dana Matthews दोनों एक फेमस पेरानॉर्मल एक्सपर्ट हैं। इन्होंने उत्तरी अमेरिका की अनेक भुतहा और रहस्यमयी चीज़ों का परीक्षण और निरीक्षण किया है, उन्होंने जब अपनी जांच की, तो इस मूर्ति को भुतहा पाया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब कैमरे से इस मूर्ति पर नज़र रखी गई, तो पता चला कि यह मूर्ति अपने आप से हरकत करती है। उन्हें अपने ऑफिस के सोफे के ऊपर खून से सने पैरों के निशान भी मिले। जीसस की मूर्ति जो ऑफिस में लगी हुई थी, वो भी टूटी हुई अवस्था में मिली. यहां तक कि एक बार तो इस मूर्ति ने Greg के ऊपर टीवी गिराने की भी कोशिश की।

Greg ने बताया कि जहां से ये मूर्ति वो लड़के लेकर आये थे, उस जगह पर अकसर लोग जादू-टोने से जुड़े कर्मकाण्ड करने जाते हैं। यहां तक कि वहां शैतानी ताकतों को ख़ुश करने के लिए जानवरों की बलि भी दी जाती है। इस मूर्ति का भी उपयोग किसी कर्मकाण्ड में किया गया होगा, जिसकी वजह से ये भुतहा बन गयी। फ़िलहाल इस मूर्ति को ‘The Traveling Museum of the Paranormal and Occult’ में रखा गया है।

Related Posts