May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

ऐसा करेंगे तो लड़कियां मंदरायेगी आपके चारों ओर 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

दि आप चाहते हैं कि लड़कियों के बीच में आप आकर्षण का केंद्र बने रहें। ज्यादा से ज्यादा लड़कियां आपकी दोस्त हो जाएं, तो सहानुभूति जताएं।

एक नए अध्ययन में सामने आया है कि जो लड़के सहानुभूति जताते हैं वे सहानुभूति नहीं जताने वाले लड़कों की तुलना में 1.8 अधिक लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई रिसर्च काउंसिल से आर्थिक सहायता प्राप्त इस शोध का नेतृत्व प्रोफेसर जोसेफ सिएरोची ने ऑस्ट्रेलियन कैथोलिक यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर पॉजिटिव साइकोलॉजी एंड एजुकेशन में किया। यह पहला अध्ययन है जिसमें पाया गया कि वयस्क पुरुष और महिलाएं सहानुभूति जताने वाले सहपाठियों को दोस्त के रूप में चुनते हैं।

क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेलस में औसतन 15.7 साल उम्र के 10वीं कक्षा के 1,970 छात्रों पर किए गए अध्ययन का यह नतीजा निकला कि लड़कियों ने उन लड़कों को अपने दोस्त के रूप में नॉमिनेट किया, जो सहानुभूति जताने वाले थे।

इसके विपरीत सहानुभूति जताने वाली लड़कियों को लड़कों ने इतना पसंद नहीं किया। अध्ययन में पाया गया कि हमदर्दी जताने वाली लड़कियों ने ज्यादा संख्या में पुरुष मित्रों को अपनी ओर आकर्षित नहीं किया।

दोस्ती के लिए सबसे ज्यादा नामांकन उस लड़के को मिले, जिसके बारे में लगा कि वह अपने दोस्तों के साथ ज्यादा मददगार था। वहीं, लड़कियों को इस आधार पर कोई अधिक मदद नहीं मिली। यह अध्ययन जर्नल ऑफ पर्सनॉलिटी में प्रकाशित हुआ है।

Related Posts