October 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

हैरान कर देने वाली बांग्लादेश की 10 रोचक जानकारी 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

म बात कर रहे है भारत के पडोसी देश बांग्लादेश के बारे में जो काभी भारत का हिस्सा था लेकिन समय के साथ एक अलग देश बन गया हालांकि जिसके बाद बांग्लादेश की १० ऐसी बाते है जो शायद ही कभी सुनी गयी होगी.

1.बांग्लादेश का आधिकारिक नाम पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश है। जो बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा है। बांग्लादेश में 5 साल के राष्ट्रपति का चुनाव होता है, यहां कोई भी 2 बार से अधिक राष्ट्रपति पद पर नहीं रह सकता

2. बांग्लादेश क्षेत्रफल के मामले में भले ही छोटा हो, पर आबादी के मामले में दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश है। बांग्लादेश में प्रति वर्गकिमी 3000 लोगों की औसत आबादी रहती है।

3.बांग्लादेश कभी भारत का सर्वाधिक महत्वपूर्ण राज्य रहा है। बांग्लादेश के अस्तित्व में आने से पहले ये पूर्वी पाकिस्तान रहा है, जो अंग्रेजों के जमाने में ये बंगाल राज्य रहा है। यहां भारतीय साम्राज्यों खासकर मगध, गुप्त, मुगलों का शासन रहा है। कभी ढाका दक्षिण एशिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।

4.बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने में 15 लाख से अधिक लोगों को मौत के गले लगना पड़ा था। बांग्लादेश ने 26 मार्च 1971 में अपनी आजादी की घोषणा की, जो 16 दिसंबर 1971 को मिली। बांग्लादेश ने 4 नवंबर 1972 को अपना संविधान अंगीकार किया।

5.बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कबड्डी है। वहीं, क्रिकेट सबसे महत्वपूर्ण खेल है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टेस्ट खेलने वाले देश का दर्जा हासिल है। जो चौथा एशियाई देश है।

6.बांग्लादेश की 80 आबादी किसान है। जो खेती पर निर्भर है। बांग्लादेश कपड़ों के निर्यात से सर्वाधिक आमदनी प्राप्त करता है। बांग्लादेश के लोग कम मुस्कराते हैं।

7.बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टाइगर है। रॉयल बंगाल टाइगर 3 किमी दूरी से ही किसी की भी मौजूदगी भांप लेता है। लिली यहां का राष्ट्रीय पुष्प है। कटहल बांग्लादेश का राष्ट्रीय फल है।

8.बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘अमर सोनार बांग्ला’ गुरूदेव रबिंद्रनाथ टैगोर ने लिखा है। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर विश्व के एकमात्र व्यक्ति हैं, जिनकी रचना को एक से अधिक देशों क्रमश: भारत और बांग्लादेश में राष्ट्रगान का दर्जा प्राप्त है।

9.बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज में 2 रंग हैं। हरा और लाल। बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज में शामिल हरा रंग बांग्लादेश की हरी-भरी फिजा का द्योतक है, तो लाल रंगा आजादी की लड़ाई में अपना लहू बहाने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि है।

10.बांग्लादेश का सबसे पुराना शहर महास्थानगढ़ है। सबसे पहले संगठित रूप से इसी शहर में लोग बसे थे। बांग्लादेश के उत्तरी पूर्वी भाग स्थित सियालहट भी काफी पुराना शहर है। जहां तमाम धरोहर हैं।

Related Posts