July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

ऐसे करेंगे इस आयुर्वेदिक काढ़ा का सेवन तो कभी नहीं सतायेगी ब्‍लड शुगर

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

डायबिटीज आज एक बड़ी बीमारी के रूप में फैल चुका है। ये बहुत तेजी से फैल रहा है। लोग इसे नियंत्रित करने में असफल साबित हो रहे हैं। मधुमेह के आहार को समझना एक कठिन विषय हो सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना होगा जो आपके खुन शर्करा के लेवल को बहुत ज्याद प्रभावित न करते हों। ऐसे खाद्य पदार्थ जो खुन शर्करा के लेवल को कम कर सकते हों वह आपके लिए सबसे अच्‍छे खाद्य पदार्थ हो सकते हैं। मधुमेह के लिए एक ऐसा उपाय है जो इसे कंट्रोल कर सकता है और खुन शर्करा के लेवल को कम कर सकता है।

आम के पत्‍तों से मधुमेह का इलाज – आम की पत्तियों में इंसुलिन उत्पादन और ग्लूकोज के वितरण में सुधार करने की क्षमता होती है। वे खुन शर्करा के लेवल को स्थिर करने में सहायता कर सकते हैं। आम के पत्ते पेक्टिन, विटामिन सी और फाइबर से भी युक्त होते हैं। साथ में वे डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल दोनों के लिए सेहतमंद हैं।

ब्‍लड शुगर के लेवल को निम्न करने के लिए आम की पत्तियों का प्रयोग कैसे करें? – मधुमेह के लिए आम के पत्तों का प्रयोग करने के लिए आपको एक बहुत ही आसान विधि का पालन करना होगा। आपको बस 10-15 आम के पत्तों को लेना है और उन्हें ठीक से पानी में उबालना है। पत्तियों को ठीक से उबालने के बाद, उन्हें रात भर छोड़ दें। पानी को छान लें और फिर इसे सुबह खाली पेट पहले डाइट के तौर पर पीएं। लगातार रूप से कुछ महीनों तक प्रतिदिन सुबह इस काढ़े को पीने से आपके ब्लड शुगर स्तर पर जादुई प्रभाव पड़ सकता है।

Related Posts